आज श्रीवल्ली लुटाएगी पुष्पा पर प्यार

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0
pushpa 2 secongle single : कल श्रीवल्ली लुटाएगी पुष्पा पर प्यार

पुष्पा 2 का कपल सांग आज सुबह 11:07 बजे रिलीज होगा। इसमें पुष्पा और श्रवल्ली की कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। गाने के बोल हैं ‘अंगारों का अंबर सा लगता है मेरा सावी’। यह पुष्पा 2 का सेकंड सिंगल सांग है। पहला सांग पुष्पा, पुप्पा-पुष्पाराज था, जिसे जबरदस्त रेस्पांस मिला था। इसके चाय, जूते और चश्मे वाले हुक स्टेप काफी पोपुलर हुए। 

पुष्पा 2 : द रूल  अल्लू अर्जुन की पिछली हिट फिल्म पुष्पा का सीक्वल है, यानी कि जहां पुष्पा खत्म होती है यह उसके आगे की कहानी है। इसका डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

पुष्पा, पुष्पा पुष्पाराज को मिले 100M व्यूज

पुष्पा 2 के फर्स्ट सिंगल पुष्पा, पुष्पा पुष्पाराज को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। यही कारण है कि छहों भाषाओं के व्यूज को मिलाकर इसे यू ट्यूब पर 100 मिलियन बार देखा जा चुका है। इसके साथ 2.26 मिलियन लाइक्स भी मिले हैं। इसमें अल्लू अर्जुन के हर स्टेप ने उनके फैंस को क्रेजी बना दिया। वे बार-बार गाने को देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। गाने को मिले रेस्पांस से पुष्पा 2 के मेकर्स भी काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी यह खुशी अल्लू अर्जुन के फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।

पुष्पा ने जगाया था जबरदस्त जादू

पुष्पा 2 के पहले पार्ट ने लोगों को पुष्पा का दीवाना बना दिया था। उसके श्रीवल्ली गाने में चप्पल वाले हुक स्टेप्स को देशभर में ही नहीं विदेशों तक में फोलो किया गया। बड़े-बड़े स्टार्स ने इसे दोहराया। इस पर रील्स बनाई। झुकेगा नहीं साला ने तो इतिहास बना दिया। बड़े-बड़े प्लेयर्स ने मैचों तक में इसे दोहराया। फैंस की तो पूछिए ही मत। जिसे देखो यही दोहराता नजर आता था। ऐसे में इस गाने से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)