नर्मदा के पानी से दूर करेंगे जालोर की जल समस्या: वैभव गहलोत

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

आहोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम में बोले कांग्रेस प्रत्याशी

नर्मदा के पानी से दूर करेंगे जालोर की जल समस्या: वैभव गहलोत

जालोर। जालोर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी वैभव गहलोत ने कहा कि जालोर क्षेत्र में विकट समस्या पानी की है। इस समस्या का समधान करने  के लिए नर्मदा नदी का पानी लाने के साथ ही प्रयास करेंगे कि जवाई बांध से भी क्षेत्र को पानी मिले। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इससे विकास का पहिया घूमेगा और पिछड़ापन मिटेगा। इसमें हमें 36 कौमों का साथ मिलेगा। वैभव गहलोत आहोर क्षेत्र में गुरुवार को जनदर्शन एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। 

नर्मदा के पानी से दूर करेंगे जालोर की जल समस्या: वैभव गहलोत


वैभव ने इस दौरान पादरली के चामुंडा माता मंदिर और कवराड़ा में बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन भी किए।  गहलोत ने भूती, कंवला, रोडला, वलदरा, चरली और बिठूडा समेत करीब 50 गांवों में जन संपर्क किया। वैभव ने इस दौरान संतों, प्रबुद्धजनों और बड़ों से आशीर्वाद लिया। जन संपर्क में गांवों के लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे में वैभव के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी जनसंपर्क में लगे नजर आए। गौरतलब है कि वैभव 29 मार्च को भी गांवों में जाकर जनसंपर्क करेंगे। 

वैभव गहलोत


कांग्रेस ने किया विकास, भाजपा उपेक्षा करती रही

वैभव बोले कि जनकल्याण की सोच के चलते कांग्रेस आम लोगों की पार्टी है। पिछली सरकार ने लोगों के लिए चिंरजीवी योजना जैसी सौगात दी। फ्री में राशन किट दिए और भी बहुत सी अच्छी स्कीम्स चलाई। अब भाजपा उनको बंद करने में लगी है। कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में ही आहोर नगरपालिका बनी और भाद्राजून तहसील का दर्जा हासिल कर सकी। वैभव बोले कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में 10वीं के 30 विद्यालयों को 12वीं किया गया। इसके साथ ही 10 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय भी खोले गए। 

वैभव गहलोत


भाजपा सांसद विकास में रहे विफल

वैभव बोले कि भाजपा सांसद बीते 20 साल में यहां पर विकास नहीं करा पाए। यहां पर जल, रेल और रोजगार से जुड़ी हुई कई बड़ी समस्याएं हैं। भाजपा सांसद  इन समस्याओं को दूर करने के लिए काम नहीं करा पाए। डबल इंजन गवर्नमेंट होने के बाद भी विफल रहे। लोग इस बारे में अब अच्छे से जान चुके हैं।

नर्मदा के पानी से दूर करेंगे जालोर की जल समस्या: वैभव गहलोत

नर्मदा के पानी से दूर करेंगे जालोर की जल समस्या: वैभव गहलोत


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)