kantara chapter 1 first look : योद्धा के रूप में नजर आए ऋषभ शेट्टी

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

kantara chapter 1 first look : योद्धा के रूप में नजर आए ऋषभ शेट्टी

kantara chapter 1 first look : योद्धा के रूप में नजर आए ऋषभ शेट्टी

kantara chapter 1 first look : ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर वन (kantara chapter 1) का फर्स्ट लुक और टीजर सोमवार दोपहर को रिलीज कर दिया गया। पोस्टर में ऋषभ शेट्टी एक कृषि योद्धा के रूप में दुश्मन को ललकारते हुए दिखाई दे रहे हैं। कानों में बड़े कुंडल पहने हैं और गले में रुद्राक्ष। उनके एक हाथ में फरसा है और एक हाथ में त्रिशूल। यह किसी जंगल का दृश्य है, जिसमें ऊपर से कुछ लोग उन पर वार कर रहे हैं। 

कांतारा का प्रिक्वल (kantara prequal)

अब आप यह सोच रहे होंगे कि कांतारा के पहले आ चुकी है फिर उसका चैप्टर वन कैसे? उसका तो चैप्टर 2 आना चाहिए था। आपका सवाल अपनी जगह पर ठीक है, पर यह चैप्टर 2 तो तब होता जब यह कांतारा के बाद की कहानी होती। यह कांतारा से पहले की कहानी है, इसलिए इसे चैप्टर वन का नाम दिया गया है। यह कांतारा का सीक्वल नहीं  प्रिक्वल है। 

turbo first look : ममूटी की नई मूवी का फर्स्ट लुक आया सामने

डायरेक्ट ही हीरो, वह भी डबल रोल में

इस मूवी का डायरेक्शन भी ऋषभ शेट्टी ही कर रहे हैं, जिन्होंने कांतारा को निर्देशन किया था। डायरेक्शन के साथ ही ऋषभ कांतारा चैप्टर वन में मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। अभी यह कन्फर्म नहीं है, क्योंकि इस फिल्म में डबल रोल में है या नहीं। कांतारा में तो उनका डबल रोल था, ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि ऋषभ इसमें डबल रोल में हो सकते हैं। 

Animal Trailer Review : रॉकी भाई को भूल जाइए... क्यों कि आ गया है एनिमल

ब्लॉक बस्टर रही थी कांतारा

ऋषभ शेट्टी की यह कन्नड़ फिल्म कांतारा ब्लॉक बस्टर रही थी। यह मूवी 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी और इसने देश के साथ ही विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी। मात्र 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सब भाषाओं में 400 करोड़ रुपए से ऊपर का बिजनेस किया। यही कारण है कि इसके मेकर इसबार इसे बड़े स्तर पर पैन इंडिया मूवी के रूप में बना रहे हैं।  

Top 5 Malyalam actors : मलयालम सिनेमा में 'डबल एम' का जलवा


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)