UPCOMMING MOVIES: अप्रैल 2024 में ये हिंदी फिल्में होंगी रिलीज

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

अप्रैल 2024 में ये हिंदी फिल्में होंगी रिलीज, महीने में सबसे ज्यादा रिलीज 5 तारीख को

अप्रैल 2024 में ये हिंदी फिल्में होंगी रिलीज

क्या आप जानते हैं कि अप्रैल महीने में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं। अगर आप मूवी लवर्स हैं तो आपके लिए इसके साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि कौनसी मूवी, किस तारीख को रिलीज हो रही है। बोलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल महीने में 21 मूवीज रिलीज होंगी। शुरुआत 4 अप्रैल से होगी। इस दिन एक मूवी सिनेमाघरों में पहुंचेगी। महीने के पहले फ्राइडे यानी कि 5 अप्रैल को महीने की सबसे ज्यादा सात फिल्मों के रिलीज होने की संभावना है। 10 अप्रैल को 2, 11-12 को एक-एक, 19 को चार और 26 अप्रैल को 5 फिल्में रिलीज होंगी।

ईद पर होगा बड़ा क्लैश

इस महीने ईद पर 10 अप्रैल को बड़ा क्लैश होगा। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच भिड़ंत होगी। इस दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की बड़े मियां, छोटे मियां और अजय देवगन की मैदान रिलीज होगी। दोनों ही मूवीज का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कमाई में कौन बाजी मारेगा यह मूवीज के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। ऐसा भी हो सकता है कि दोनों ही मूवीज अच्छी कमाई कर जाए क्योंकि पिछला रिकॉर्ड तो यही कहता है।     

 4 अप्रैल 2024 

  1. इरा - द इम्मोर्टैलिटी ऐप

5 अप्रैल 2024 

  1. दुकान
  2. गौरैया लाइव
  3. शुभकामनाएँ
  4. द लॉस्ट गर्ल
  5. जहांगीर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
  6. दी डिफेक्टिव डिटेक्टिवज
  7. एक कोरी प्रेम कथा

10 अप्रैल 2024 

  1. मैदान
  2. बड़े मियां छोटे मियां

11 अप्रैल 2024 

  1. अमीना


12 अप्रैल 2024 

  1. अमर सिंह चमकीला [केवल डिजिटल रिलीज]


19 अप्रैल 2024 

  1. लव सेक्स और धोखा 2
  2. मिस्टर एंड मिसेज माही
  3. दो और दो प्यार
  4. अप्पू


26 अप्रैल 2024 

  1. तेहरान
  2. रुस्लान
  3. औरों में कहां दम था!
  4. गबरू गैंग
  5. मंकी मैन

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)