एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा की फिल्म ‘मार्टिन’ की रिलीज डेट अनाउंस

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0
MARTIN RELEASE DATE : एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा की फिल्म ‘मार्टिन’ की रिलीज डेट अनाउंस

एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा (Dhruva Sarja) की पैन-इंडिया फिल्म ‘मार्टिन’ (MARTIN) रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। मेकर्स ने सोमवार को नया पोस्टर आउट किया है, जिस पर प्रदर्शन की तारीख भी दी हुई है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। 
नए पोस्टर में एक आग उगलते हुए टैंकर की नाल पर ध्रुव सरजा को एक्शन अवतार में खड़े हुए दिखाया गया है, जो सिगार पी रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन AP Arjun ने किया है तथा इसके प्रोड्यूसर Uday K Mehta हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। 

मार्टिन की कहानी (martin story)

मार्टिन अर्जुन सक्सेना की कहानी है, जो ब्लैक मार्केटिंग माफिया से लड़ता है। इस चक्कर में वह पाकिस्तान से भारत पहुंच जाता है। इस दौरान पता चलता है कि इनके तार देश में बड़े हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों से जुड़े हुए हैं। किस तरह से वह उन हमलों को नाकाम करके अपनी पहचान खोजने में कामयाब होता है, यही मूवी में दिखाया गया है।

मार्टिन की स्टारकास्ट (martin cast)

मार्टिन में ध्रुव सरजा ने अर्जुन सक्सेना की भूमिका निभाई है। उनके साथ वैभवी शांडिल्य, अन्वेषी जैन, साधु कोकिला, सुकृता वागले, मालविका अविनाश, चिक्कन्ना, अच्युत कुमार, निकितिन धीर, नवाब शाह, नाथन जोन्स और रुबील मॉस्क्यूरा सहयोगी भूमिकाओं में नजर आएंगे।


मार्टिन मूवी कब होगी रिलीज (martin movie release date)

एक्शन प्रिंस ध्रुव सरजा (Dhruva Sarja) के फैंस काफी दिनों से यह जानने के लिए बेताब थे कि मूवी कब सिनेमाघरों में पहुंचेगी। मेकर्स ने अब उनकी यह उत्सुकता शांत करते हुए बता दिया है कि मूवी किस दिन रिलीज होगी। मार्टिन अक्टूबर में 11 तारीख को सिनेमाघरों में प्रदर्शत की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)