KARAN JOHAR ने जन्मदिन पर RANVEER SINGH और ALIYA को दिया गजब का गिफ्ट

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

 KARAN JOHAR RELEASE ROCKY AUR RANI FIRST LOOK, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी

KARAN JOHAR  ने जन्मदिन पर RANVEER SINGH और ALIYA को दिया गजब का गिफ्ट

 KARAN JOHAR RELEASE ROCKY AUR RANI FIRST LOOK:  क्या आपको पता है आज का दिन करण जोहर के लिए क्यों इंपोर्टेंट है? क्या आपको पता है 25 के अंक का आज करण जोहर की लाइफ में क्या महत्व है? क्या आपको पता है करण जौहर ने आज अपनी अपकमिंग मूवी के हीरो हीरोइन को क्या गिफ्ट दिया है? नहीं पता है तो यह खबर आपके लिए ही है। अब ऊपर दिए सवालों के जवाबों पर आते हैं- वन बाई वन। 

करण जोहर के लिए क्यों इंपोर्टेंट है 25 का अंक

करण जोहर के जीवन में 25 मई का अपना एक अलग महत्व है। कारण, इस दिन उन्होंने इस दुनिया में पहला कदम रखा था। यानी कि 25 मई को उनका जन्म दिन है। यह दिन उनके लिए डबल खुशी लेकर के आया है। एक तो उनका जन्मदिन और दूसरा उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए फिल्म मेकर के रूप में 25 साल पूरे हो गए हैं। 

जन्मदिन पर जारी किया RRPK का फर्स्टलुक

इस खुशी के मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह हीरो हैं और हीरोइन हैं आलिया भट्ट। इस मूवी का डायरेक्शन करण जोहर ने खुद किया है। 

जन्मदिन पर हीरो-हीरोइन को दिया गिफ्ट

करण जोहर ने फर्स्ट लुक में रोकी और रानी की प्रेम कहानी के कई पोस्टर जारी किए हैं। इनमें कुछ डबल, कुछ सिंगल और रॉकी और रानी की फिमली वाले पोस्टर शामिल हैं।  डबल वाले पोस्टर्स में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी एक साथ दिखाई दे रही है, जबकि सिंगल में रणवीर और आलिया के अलग-अलग लुक रिवील किए गए हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाले पोस्टर तो जबरदस्त हैं ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलग-अलग लुक भी फाड़ू हैं। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस दिन होगी रिलीज (Rocky aur rani ki prem kahani release date)

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द ही रिलीज होगी। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो तो यह मूवी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)