COBRA MOVIE 2022 : कोबरा मूवी को 20 मिनट छोटा किया, क्रिटिक्स की सलाह पर घटाई लंबाई

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

cobra movie 2022 : कोबरा मूवी को 20 मिनट छोटा किया, क्रिटिक्स की सलाह पर घटाई लंबाई

COBRA MOVIE 2022 : कोबरा मूवी को 20 मिनट छोटा किया, क्रिटिक्स की सलाह पर घटाई लंबाई

चियान विक्रम की फिल्म कोबरा को 20 मिनट छोटा किया गया है। इसका कारण बताते हुए मेकर्स ने एक नोट जारी किया है। मेकर्स ने लिखा है कि फिल्म देखने वाले फैंस, हमारे मीडिया फ्रेंड्स, डिस्ट्रीब्यूटर और एक्जीबिटर्स की सलाह पर कोबरा को 20 मिनट ट्रिम किया गया है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरला में आज शाम से ही सभी शो में ट्रिम वर्जन का प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। कोबरा तमिल भाषा की एक्शन मूवी है। इसका डायरेक्शन आर अजय ज्ञानमुथु ने किया है। 7 स्क्रीन स्टूडियो के बैनर तले बनी इस मूवी के प्रोड्यूसर एस. एस. ललित कुमार हैं। यह मूवी गुरुवार 31 अगस्त को ही रिलीज हुई है।

Sitaramam Movie का हिंदी ट्रेलर लांच, कल सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Sitaramam Movie

दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर स्टारर मूवी सीतारामम का हिंदी ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। यह मूवी हिंदी में 2 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म का निर्देशन हनु राघव पुड़ी ने किया है। इसको प्रोड्यूस किया है वैजयंती मूवीज और स्वप्ना सिनेमा ने।

Prem Geet 3 का ट्रेलर रिलीज

Prem Geet 3 trailer

इंडो नेपाली फिल्म प्रेम गीत 3 का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। फिल्म में प्रदीप खड़का, क्रिस्टीना गुरुंग और शिवा श्रेष्ठ मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का डायरेक्शन चेतन गुरुंग और संतोष सेन ने किया है। फिल्म के निर्माता हैं सुभाष काले, प्रशांत कुमार गुप्ता, संतोष सेन, मुरलीधर तिलवानी, सुषमा शिरोमणी और योगेश लखानी। फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी।

Kantaara का ट्रेलर 5 को आएगा

Kantaara

ऋषभ शेट्टी स्टारर मूवी कंतारा का ट्रेलर 5 सितंबर को सुबह 11:45 बजे रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर होमबेल फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। फिल्म का डायरेक्शन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है और इसे प्रोड्यूस किया है विजय किरागंडुर ने। यह मूवी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

कल रिलीज होगा पटाकी पोरीरू सॉन्ग


किच्चा सुदीप स्टारर मूवी #K3 (कोटिकोककाडू) का एक और सांग पटाकी पोरीरू कल शाम 6:00 बजे रिलीज होगा। निर्देशक शिवा कार्थिक की इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है श्रेयस श्रीनिवास और देवेंद्र डीके ने। फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ें...





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)