TOP 10 POPULAR STAR HINDI : पॉपुलेरिटी में शाहरख खान हीरो नंबर वन, हीरोइनों में आलिया टॉप पर

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

TOP 10 POPULAR STAR HINDI : ऑरमेक्स मीडिया ने जारी की हिंदी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर TOP 10 स्टार्स की नवंबर माह की सूची

TOP 10 POPULAR STAR HINDI : पॉपुलेरिटी में शाहरख खान हीरो नंबर वन, हीरोइनों में आलिया टॉप पर

TOP 10 POPULAR STAR HINDI : साल 2023 पूरी तरह से शाहरुख खान के नाम पर रहा। किंग खान ने जबरदस्त रूप से इंडस्ट्री में कमबैक किया और छा गए। उन्होंने दो बॅलॉक बस्टर मूवीज जवान और पठान इसी साल में दीं और अब तीसरी भी ऐसा ही कमाल करेगी ऐसा ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है। अब किंग खान पॉपुलेरिटी में भी बॉलीवुड स्टार्स में किंग बनकर उभरे हैं। ऑरमेक्स मीडिया की ओर से जारी नवंबर माह के टॉप टेन मोस्ट पॉपुलर स्टार्स मेल (हिंदी) की सूची में शाहरुख खान नंबर वन पर हैं। हीरोइंस में आलिया भट्‌ट टॉप पर हैं।

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर टॉप टेन स्टार्स में भाईजान दूसरी पोजिशन पर हैं। एनिमल से सिनेमा स्क्रीन पर तबाही मचा रहे रणबीर कपूर इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। कई मवीज के फ्लॉप होने के बाद भी अक्षय कुमार की पॉपुलेरिटी ज्यादा नहीं घटी है, वे तीसरी पॉजीशन पर हैं। सबसे ज्यादा आश्चर्य आमिर खान और अजय देवगन को लेकर है। आमिर खान पॉपुलेरिटी की रेस में रणवीर सिंह से भी पीछे हैं। उनका नंबर इस सूची में 7वां है। अजय देवगन तो कार्तिक आर्यन से भी पीछे चले गए। वो नौवें पाएदान पर हैं।  

बात करें हीरोइंस की तो आलिया भट्‌ट ने मोस्ट पॉपुलर हीरोइन नंबर वन का ताज अपने नाम किया है। उनके बाद दीपिका पादुकोण रहीं, जिन्होंने इस साल की दो ब्लॉक बस्टर मूवीज पठान और जवान में अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवाई। तीसरे नंबर पर टाइगर 3 की हीरोइन कैटरीना कैफ रही, वहीं चौथा और पांचवां नंबर क्रमश: कियारा आडवाणी और कृति सेनॉन का रहा।  


MOST POPULAR STARS BOLLYWOOD MALE टॉप टेन बॉलीवुड हीरो

TOP 10 POPULAR STAR HINDI : पॉपुलेरिटी में शाहरख खान हीरो नंबर वन, हीरोइनों में आलिया टॉप पर


  1. शाहरुख खान
  2. सलमान खान
  3. अक्षयकुमार
  4. रणबीर कपूर
  5. ऋतिक रोशन
  6. रणवीर सिंह
  7. आमिर खान
  8. कार्तिक आर्यन
  9. अजय देवगन
  10. सिद्धार्थ मल्होत्रा

MOST POPULAR STARS BOLLYWOOD FEMALE टॉप टेन बालीवुड हीरोइंस

TOP 10 POPULAR STAR HINDI : पॉपुलेरिटी में शाहरख खान हीरो नंबर वन, हीरोइनों में आलिया टॉप पर


  1. आलिया भट्‌ट
  2. दीपिका पादुकोण
  3. कैटरीना कैफ
  4. कियारा आडवाणी
  5. कृति सेनॉन
  6. श्रद्धा कपूर
  7. करीना कपूर खान
  8. प्रियंका चौपड़ा
  9. एश्वर्या रॉय
  10. अनुष्का शर्मा

यह भी पढ़ें


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)