‘शैतान’ ने पांच दिन में ही नाप दी आर्टिकल ‘370’

shivraj gurjar
By -शिवराज गुर्जर
0

‘शैतान’ ने पांच दिन में ही नाप दी आर्टिकल ‘370’

‘शैतान’ ने पांच दिन में ही नाप दी आर्टिकल ‘370’

दृश्यम और दृश्यम2 के बाद एक बार फिर अजय देवगन का फैमिली मूवी वाला फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर कमाल करता दिखाई दे रहा है। फैमिली ऑडियंस को ही टार्गेट करके बनाई गई अजय देवगन की एक और मूवी शैतान 8 मार्च रिलीज हुई है। यह भी पिछली दोनों मूवीज की तरह बॉक्स ऑफिस पर भोकाल मचाए हुए है। 

कमाई का यह आलम है कि उससे दो वीक पहले रिलीज हुई आर्टिकल 370 के 18 दिन के कलेक्शन 70.06 करोड़ की पांच दिन में ही लगभग बराबरी कर ली है। फिल्म ने पांच दिन में 69.51 कराेड़ रुपए का भारत में नेट कलेक्श्न कर लिया है। 

 15 करोड़ 21 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ ओपनिंग

शैतान आठ मार्च को सिनेमाघरों में पहुंची थी। दृश्यम और दृश्यम2 की तरह ही अजय शैतान में भी अपनी बेटी को बचाने के लिए विलन से लड़ते हुए नजर आए हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वो क्राइम थ्रिलर थीं और यह हॉरर मूवी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ 21 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली थी। 

फर्स्ट वीक एंड पर 55.13 करोड़  कमाए

दूसरे और तीसरे दिन मूवी ने क्रमश: 19.18 और 20.74 करोड़ की कमाई की। इस तरह से फर्स्ट वीक एंड पर शैतान ने 55 करोड़ 13 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ पचास करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। चौथे दिन 7.81 और पांचवें दिन 6.57 करोड़ की कमाई शैतान ने की।

यह भी पढ़ें

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)